Jharkhandक्राइम

Jharkhand News : जंगल में महिला का अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप, फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

Jharkhand News : गिरिडीह जिले के तीसरी प्रखंड स्थित लोकायनयनपुर थाना क्षेत्र के लेढवा पहाड़ी जंगल में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का आधा जला शव सड़क किनारे पाया गया। यह मामला इलाके में खलबली मचा गया। शव की स्थिति इतनी गंभीर थी कि उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी।

राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जंगल के रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने शव देखा और तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी

लोकायनयनपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। आसपास के जंगल और सड़क किनारे साक्ष्य जुटाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि महिला की हत्या किसी और स्थान पर हुई होगी और फिर पहचान छिपाने के लिए शव को जलाकर लेढवा पहाड़ी जंगल में फेंका गया। महिला की पहचान के लिए पुलिस गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है, साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- हरियाणा मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण फैसले, न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 15,220 की गई, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button