बिज़नेस

सोने का भाव आज 33,178 रुपये गिरा, चांदी में 62,035 रुपये की कमी, जानें नया रेट

Gold Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट देखने को मिली है. सोने का रेट बीते एक महीने में 33,178 रुपये लुढ़क चुका है. सोमवार को सोने का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में 0.30 प्रतिशत कम हो गया. इस गिरावट के बाद COMEX गोल्ड अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4,665.50 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर बिक रहा है.

वहीं, चांदी की कीमतों में भी सोमवार को गिरावट दर्ज हुई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिल्वर का रेट 0.53 प्रतिशत की कमी के बाद 72.535 डॉलर प्रति आउंस पर आ गया है.

चांदी 2,27,813 रुपये प्रति 10 ग्राम पर

वहीं, इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार, 24 कैरेट गोल्ड का रेट 2 मार्च की सुबह 1,67,471 रुपये प्रति 10 ग्राम था. 2 अप्रैल 2026 को यह 33,178 रुपये की गिरावट के बाद 1,34,293 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया. शुक्रवार से रविवार तक छुट्टी होने के कारण नए रेट जारी नहीं किए गए थे.

चांदी का रेट 2 मार्च को 2,89,848 रुपये प्रति 10 ग्राम था. 2 अप्रैल को यह 2,27,813 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. चांदी की कीमतों में कुल 62,035 रुपये की गिरावट दर्ज की गई.

क्यों गिर रहा है सोने का भाव?

बता दें कि सोने की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह डॉलर का लगातार मजबूत होना है. युद्ध की वजह से वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बनी हुई है. कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है. निवेशक इस वजह से गोल्ड की जगह डॉलर में निवेश कर रहे हैं.

इसके अलावा, प्रॉफिट बुकिंग ने भी गोल्ड की कीमतों पर असर डाला है. क्रूड ऑयल की कीमतों में जारी उछाल ने सेंट्रल बैंकों को ब्याज दरों को लेकर चिंता में डाल दिया है. अगर आने वाले समय में कच्चे तेल की कीमतों पर लगाम नहीं लगी, तो सेंट्रल बैंक ब्याज दरें बढ़ा सकते हैं.

ये भी पढ़ें – डायलिसिस से लेकर कैंसर के इलाज तक, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना ने 2 लाख परिवारों को आर्थिक बर्बादी से बचाया: बलबीर सिंह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button