IPL 2026 : IPL 2026 में एक नया तेज़ गेंदबाज़ चर्चा में आ गया है। Gujarat Titans के 23 वर्षीय पेसर Ashok Sharma ने अपनी रफ्तार से सभी का ध्यान खींच लिया है। Rajasthan Royals के खिलाफ मैच में उन्होंने 154.2 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद डालकर इस सीजन की सबसे तेज डिलीवरी का रिकॉर्ड बना दिया।
Dhruv Jurel को पूरी तरह से चौंकाया
IPL 2026 के 9वें मुकाबले में अशोक शर्मा ने 16वें ओवर में शानदार स्पेल डाला। पहले उन्होंने Donovan Ferreira को 150.7 kmph की गेंद डाली और फिर ओवर की आखिरी गेंद पर 154.2 kmph की तेज़ यॉर्कर से Dhruv Jurel को पूरी तरह चौंका दिया। गेंद इतनी तेज थी कि बल्लेबाज़ को संभलने का मौका ही नहीं मिला।
4 ओवर में तीन बार 150 kmph से ज्यादा की रफ्तार
खास बात यह रही कि इस रिकॉर्ड गेंद से ठीक पहले अशोक को उंगली में चोट लगी थी। फरेरा के एक तेज़ शॉट को रोकने की कोशिश में उन्हें चोट लगी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अगली ही गेंद पर सीजन की सबसे तेज डिलीवरी डाल दी। पूरे स्पेल में उन्होंने 4 ओवर में तीन बार 150 kmph से ज्यादा की रफ्तार हासिल की, जो उनकी निरंतरता को दिखाता है।
तेज गेंदबाज़ों में कम देखने को मिलता
दिग्गज तेज गेंदबाज़ Dale Steyn भी उनकी गेंदबाज़ी से काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने कहा कि अशोक का रन-अप मजबूत है, गेंद डालते समय उनका सिर स्थिर रहता है और लैंडिंग भी बेहतरीन है। उनके मुताबिक, यह एक साफ और प्रभावी एक्शन है, जो तेज गेंदबाज़ों में कम देखने को मिलता है।
इस मैच में सबसे तेज गेंदों की लिस्ट में अशोक शर्मा सबसे ऊपर रहे-
अशोक शर्मा – 154.2 kmph
Anrich Nortje – 150.9 kmph
Kartik Tyagi – 149.7 kmph
Kagiso Rabada – 149.1 kmph
भारतीय गेंदबाज़ों की सूची में अशोक
IPL इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज़ों की सूची में अशोक अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में टॉप पर Umran Malik (157 kmph) और दूसरे नंबर पर Mayank Yadav (156.7 kmph) हैं।
अशोक शर्मा ने हाल ही में Punjab Kings के खिलाफ IPL डेब्यू किया था और पहली ही गेंद 149.7 kmph की रफ्तार से डालकर सबको चौंका दिया। उसी मैच में उन्होंने Marco Jansen को आउट कर अपना पहला विकेट भी लिया, जिससे कप्तान Shubman Gill भी प्रभावित हुए।
55 लाख रुपये में किया साइन
घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलने वाले अशोक का सफर भी दिलचस्प रहा है। वह कभी Rajasthan Royals के नेट बॉलर थे। इसके बाद 2022 में Kolkata Knight Riders ने उन्हें 55 लाख रुपये में साइन किया, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला। 2025 में राजस्थान ने उन्हें 30 लाख में खरीदा, जहां वे एक और सीजन बेंच पर रहे। आखिरकार 2026 सीजन से पहले Gujarat Titans ने उन पर भरोसा जताते हुए 90 लाख रुपये में टीम में शामिल किया—और अब वे अपनी रफ्तार से सुर्खियां बटोर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- विजिलेंस इन एक्शन मोड, लुधियाना में ASI रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









