Haryana

गुरुग्राम उद्योग विहार में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पांच कर्मचारी घायल

Gurugram News : गुरुग्राम के उद्योग विहार में एक फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। यह हादसा कापसहेड़ा बॉर्डर के पास फैक्ट्री के बेसमेंट में हुआ। आग लगते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के साथ ही फंसे कर्मचारियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

बेसमेंट में काम कर रहे थे कर्मचारी

जानकारी के अनुसार, आग रूबटेक मैक, प्लॉट नंबर 896, उद्योग विहार फेस-1 में लगी थी। बेसमेंट में काम कर रहे कई कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकले, लेकिन अंदर दो महिलाएं और तीन पुरुष फंसे रह गए।

पार्क अस्पताल में कराया गया भर्ती

फायर ब्रिगेड की टीम ने भवन का एक शीशा तोड़कर अंदर घुसकर फंसे कर्मचारियों को बचाया। सभी पांच कर्मचारियों को बेहोशी की हालत में निकालकर पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस बीच, आग बुझाने का काम जारी है और फायर ब्रिगेड आग फैलने को रोकने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। घटना के कारण परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें- राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को सख्त संदेश, कोई दुस्साहस तो भारत की कार्रवाई होगी अभूतपूर्व

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button