लाइफ़स्टाइल

Sleep Awareness : कम नींद से दिमाग, हार्मोन और इम्यून सिस्टम पर पड़ता है बुरा असर

Sleeping Habits : आजकल की जिंदगी में नींद को अक्सर नजरअंदाज किया जाता है, जबकि यह हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। देर रात सोना और सिर्फ 5–6 घंटे की नींद लेना आम हो गया है। “हसल कल्चर” भी कम नींद लेकर ज्यादा काम करने को बढ़ावा देता है, लेकिन काम की लगन के लिए अपनी नींद का त्याग करना सही नहीं है।

नींद कम होने पर दिनभर थकान

Dr. Prashant Makhija, कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट, वॉकहार्ट के अनुसार, नींद के दौरान हमारा दिमाग दिनभर की थकान और जानकारी को प्रोसेस करता है। नींद हमारी याददाश्त, लर्निंग और भावनाओं को रीसेट करती है। यह भूख, मेटाबॉलिज्म और तनाव से जुड़े हार्मोन को संतुलित रखती है। नींद कम होने पर दिनभर थकान, ध्यान की कमी, चिड़चिड़ापन और सोचने की धीमी गति जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक नींद की कमी दिल, ब्लड प्रेशर और इम्यून सिस्टम पर भी असर डाल सकती है।

कम नींद से दिमाग थका हुआ करता है महसूस

Dr. Dipesh Pimpale बताते हैं कि शरीर एक घड़ी की तरह काम करता है और समय आने पर नींद के संकेत देता है। 7–8 घंटे की नींद से शरीर बैलेंस में रहता है और अगले दिन के लिए तैयार होता है। कम नींद से दिमाग थका हुआ महसूस करता है, काम करने में मुश्किल होती है, मूड स्विंग्स और सिरदर्द हो सकते हैं, साथ ही स्ट्रेस और हार्मोन संतुलन पर भी असर पड़ता है।

एक समय पर सोने से बनती से बात

Dr. Aniruddha Vasant More कहते हैं कि नींद के दौरान दिमाग यादों को प्रोसेस करता है और ऊर्जा को फिर से स्टोर करता है। पर्याप्त नींद न मिलने पर सोचने की गति धीमी हो जाती है, ध्यान कमजोर पड़ता है और भूलने की आदत बढ़ जाती है। वहीं, रोज एक ही समय पर सोने का रूटीन बनाए रखने से नींद अच्छी आती है और व्यक्ति अधिक सक्रिय, संतुलित और प्रोडक्टिव महसूस करता है।

ये भी पढ़ें- केजरीवाल ने गुजरात सीएम को लिखा पत्र, चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर उठाया सवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button