स्वास्थ्य

देर रात खाना खाने से बढ़ता है वजन और पाचन की समस्या, हृदय और शुगर पर पड़ता है असर

Health News : आजकल कई लोग रात 9 से 10 बजे के बीच खाना खाने की आदत डाल चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देर रात खाना आपके शरीर पर कैसे असर डालता है? यह सिर्फ आपके पाचन को प्रभावित नहीं करता, बल्कि वजन, नींद और मेटाबॉलिज्म पर भी असर डाल सकता है।

ऊर्जा की बजाय वसा के रूप में जमा होने लगता

जब शरीर आराम करने की तैयारी कर रहा होता है, उस समय भारी भोजन करना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता। देर रात खाने की आदत से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। शरीर की जैविक घड़ी यानी सर्कैडियन चक्र प्रभावित होता है, जिससे कैलोरी जल्दी बर्न नहीं होती और भोजन ऊर्जा की बजाय वसा के रूप में जमा होने लगता है।

वजन बढ़ना- देर रात खाना खाने से कैलोरी पूरी तरह से बर्न नहीं होती, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है।

पाचन संबंधी समस्याएं- रात में देर से खाना खाने से पाचन धीमा हो जाता है। यह एसिडिटी, अपच और सीने में जलन जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है।

नींद में खलल- पेट भरा होने पर सोने से नींद अच्छी नहीं आती, जिससे सुबह थकान महसूस होती है।

हृदय और शुगर का खतरा- देर रात खाने से ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है और हृदय रोग का खतरा भी बढ़ जाता है। लंबे समय तक इस आदत से इंसुलिन प्रतिरोध, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज़ का जोखिम भी बढ़ सकता है।
इसलिए, स्वास्थ्य के लिए यह जरूरी है कि रात का खाना हल्का और सोने से कम से कम 2–3 घंटे पहले लिया जाए।

ये भी पढ़ें- ईरान का होर्मुज स्ट्रेट पर टोल लगाने का फैसला, अमेरिका-इजराइल के जहाजों पर रोक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button