Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कड़े निर्देशों का असर दिखा है. पंचकुला नगर निगम की कोटक महिंद्रा बैंक में फंसी 127.27 करोड़ रुपए की मूल राशि अब वापस आ गई है.
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और बैंकों को कड़े निर्देश दिए थे ताकि जनता के पैसे सुरक्षित रहें. यह कदम सरकार की वित्तीय पारदर्शिता और जनता के हितों की सुरक्षा की दिशा में लिया गया.
जनता के पैसे की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी
इसी तरह, HPGCL की AU Small बैंक में फंसी 25 करोड़ रुपए की राशि भी अब वापस आ गई है. यह राशि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद लौटाई गई. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया था कि जनता के पैसे की सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है.
IDFC बैंक से सभी बकाया राशि लौटाई गई
वहीं, IDFC बैंक से पहले ही सभी बकाया राशि लौटाई जा चुकी है, जिससे अब हरियाणा सरकार की किसी भी बैंक में कोई बकाया नहीं रहा. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता के पैसे को सुरक्षित रखना सरकार का कर्तव्य है, उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार जनता के पैसे की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी.
ये भी पढ़ें – राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया तीखा हमला, केरल के CM को भी लपेटा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









