Health News : दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, लेकिन आधुनिक जीवनशैली, अनहेल्दी डाइट और शारीरिक गतिविधि की कमी इसे कमजोर कर सकती है. हमारी खाने की आदतें सीधे हमारी धमनियों और ब्लड प्रेशर पर असर डालती हैं. दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने के लिए कुछ प्राकृतिक और पोषक तत्वों से भरपूर चीजें डाइट में शामिल करना जरूरी है.
नट्स और अखरोट
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-ई का बेहतरीन स्रोत हैं. यह ब्लड वेसल्स की सूजन कम करता है और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है.
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, केल जैसी सब्जियों में विटामिन-K और नाइट्रेट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. ये धमनियों की सुरक्षा करते हैं और रक्त के थक्के जमने के खतरे को घटाते हैं.
जामुन और बेरीज
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी जैसी बेरीज में एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद हैं. ये दिल को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन से बचाते हैं.
फैटी फिश या अलसी के बीज
मांसाहारी लोग फैटी फिश खा सकते हैं, जबकि वेजिटेरियन अलसी के बीज ले सकते हैं. यह ओमेगा-3 का अच्छा स्रोत है और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करके दिल की धड़कन को सामान्य बनाए रखता है.
ओट्स
ओट्स में बीटा-ग्लूकन नामक घुलनशील फाइबर होता है, जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) घटाने में मदद करता है. इसे नाश्ते में खाने से पाचन भी बेहतर रहता है.
इन पांच सुपरफूड्स को अपनी डाइट में शामिल करके आप दिल को मजबूत और स्वस्थ बनाए रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Haryana News : गोहाना में सीएम सैनी की बड़ी घोषणाएं, 113 करोड़ की 16 परियोजनाओं का उद्घाटन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









