Uttarakhandमौसम

उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश और मौसम की चेतावनी, बर्फबारी होने की संभावना

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड के टिहरी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और हरिद्वार जिलों में बारिश दर्ज की गई है। टिहरी में नई टिहरी (मुख्यालय), चंबा, नरेंद्र नगर, देवप्रयाग, धनौल्टी, कीर्ति नगर और प्रतापनगर में वर्षा हुई। देहरादून में रायपुर, लाडपुर और घंटाघर क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई।

इन इलाकों में बारिश जारी

रुद्रप्रयाग की केदारघाटी और चमोली के बद्रीनाथ सहित ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश जारी है। इसके अलावा हरिद्वार और रुड़की में सुबह हल्की बारिश देखी गई। नैनीताल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बादल छाए हुए हैं।

गरज-चमक के साथ बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 3300 मीटर या उससे ऊंचे क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। राज्य के अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

प्रशासन की लोगों से अपील

पर्वतीय जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में सावधानी बरतें, विशेषकर ऊंचाई वाले इलाकों और पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय।

न्यूनतम तापमान 17°C रहने का अनुमान

देहरादून में आज मौसम सामान्य से बदलते हुए रहेगा। दिन के समय आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 31°C और न्यूनतम तापमान लगभग 17°C रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- रॉयल एनफील्ड ने भारत में लॉन्च की नई गुरिल्ला 450, पेश किया स्पोर्टी APEX वेरिएंट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button