New PAN Card Rules 2026 : 1 अप्रैल 2026 से देश में पैन कार्ड से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू होंगे, जिनका असर आम लोगों पर सीधे पड़ेगा। इसलिए यह जरूरी है कि आप इन बदलावों के बारे में पूरी जानकारी रखें। सरकार ने नए नियमों के तहत कहा है कि अब कुछ लेन-देन में PAN देना अनिवार्य नहीं होगा। उदाहरण के लिए-
यहां नहीं होगी PAN की आवश्यकता
बैंक या पोस्ट ऑफिस में सालाना 10 लाख रुपये तक की कैश जमा या निकासी में PAN देने की जरूरत नहीं होगी।होटल, रेस्टोरेंट या किसी फंक्शन में 1 लाख रुपये तक खर्च करने पर PAN देना जरूरी नहीं होगा। 5 लाख रुपये तक की बाइक या कार खरीद में PAN की आवश्यकता नहीं होगी। 20 लाख रुपये तक की प्रॉपर्टी डील में PAN अनिवार्य नहीं होगा।
अगर नाम में अंतर हुआ तो …
हालांकि, इसके लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि आपके PAN और आधार में नाम एक जैसा हो। अगर नाम में अंतर होगा, तो सरकार आपका PAN बंद कर सकती है। इसके कारण आप रिफंड क्लेम में मुश्किल में पड़ सकते हैं और टीडीएस अधिक काटा जा सकता है।
PAN 2.0 योजना के तहत बड़े बदलाव
इसके अलावा, 1 अप्रैल से पैन बनाने के लिए आपको ज्यादा डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे। अब जन्मतिथि का प्रूफ भी अनिवार्य होगा। यह बदलाव सरकार की PAN 2.0 योजना के तहत किए जा रहे हैं। सरकार की सलाह है कि 1 अप्रैल से पहले सुनिश्चित करें कि आपके PAN और आधार का नाम एक जैसा हो, ताकि किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
ये भी पढ़ें- Tateeree Song विवाद पर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, लिखा- कैमरे के पीछे … मुश्किल, जल्द लेकर आएंगे नया म्यूजिक
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









