Israel-US-Iran War : ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित इमाम अली अस्पताल पर हाल ही में अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले ने भारी तबाही मचाई है। यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पांच दिन के लिए ईरान पर हमले रोकने की घोषणा के बावजूद हुआ। अस्पताल की ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का ढांचा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है।
हवाई हमले से ईरान को भारी नुकसान
हवाई हमले के बाद अस्पताल को पूरी तरह खाली कर दिया गया और अब यह सेवा से बाहर है। मरीजों को तुरंत अन्य शहरों के अस्पतालों में स्थानांतरित करना पड़ा। अस्पताल की इमारत, मेडिकल उपकरण और लैबोरेटरी में काफी नुकसान हुआ है। यह शहर का एकमात्र प्रमुख अस्पताल था, इसलिए हमला स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर प्रभाव डाल रहा है।
स्वास्थ्य सुविधाओं को निशाना बनाने की निंदा
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता होसैन करमानपूर ने बताया कि हवाई हमले में अस्पताल को भारी नुकसान हुआ और इसे युद्ध अपराध करार दिया गया है। अभी तक बड़े हताहत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एक बच्चे की मौत की खबर सामने आई है।
ईरानी मीडिया और सरकारी सूत्रों ने नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं को निशाना बनाने की निंदा की है और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। स्थानीय लोगों में नाराजगी है और इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- ढाबे पर हिंसक झड़प, कोटा में दो पक्ष भिड़े, तोड़फोड़ और मारपीट, ये वजह आई सामने
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









