खेल

IPL 2026 से पहले बड़ा बदलाव, सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हुआ अनुभवी इंग्लैंड गेंदबाज

IPL 2026 : आईपीएल 2026 का सीजन अब शुरू होने वाला है और पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा। इस बार टीमों की तैयारियों के साथ-साथ कई खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान हो रहा है, ज्यादातर इंजरी के कारण।

सिर्फ एक वनडे इंटरनेशनल मैच

सनराइजर्स हैदराबाद को इस सीजन के लिए एक बड़ा झटका तब लगा जब पता चला कि जैक एडवर्ड्स बाहर हो गए हैं। उनके रिप्लेसमेंट के लिए टीम ने अब इंग्लैंड के अनुभवी गेंदबाज डेविड पेन को शामिल किया है। डेविड पेन की उम्र 35 साल है और उन्होंने इंग्लैंड के लिए सिर्फ एक वनडे इंटरनेशनल मैच खेला है।

पहला मैच आरसीबी के खिलाफ बेंगलुरु में होगा

हालांकि पेन को इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन उन्होंने टी20 क्रिकेट में अब तक 233 मैचों में 304 विकेट लिए हैं और बिग बैश लीग (BBL) में नाम कमा चुके हैं। यह उनके लिए पहली बार आईपीएल खेलने का मौका होगा। सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मैच 28 मार्च को आरसीबी के खिलाफ बेंगलुरु में होगा। अब देखना यह होगा कि डेविड पेन अपनी टीम के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं।

ये भी पढ़ें- ढाबे पर हिंसक झड़प, कोटा में दो पक्ष भिड़े, तोड़फोड़ और मारपीट, ये वजह आई सामने

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button