Delhi NCR

हवाई यात्रा मिडिल क्लास की पहुंच से बाहर…किराए से कैपिंग हटाने पर अरविंद केजरीवाल का निशाना

Arvind Kejriwal : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से घरेलू हवाई यात्रा किराए पर लगी सीमा को हटाने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी आपत्ति जताई है, उन्होंने तय सीमा को हटाने की वजह से हवाई यात्रा पर लागत बढ़ने की संभावना जताई है. अरविंद केजरीवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से मिडिल क्लास के लिए हवाई यात्रा पहुंच से बाहर हो सकती है. 23 मार्च से लागू हो रहे इस फैसले के बाद हवाई किराए में भारी उछाल आने की आशंका है.

सीमा हटाने पर केजरीवाल का सवाल

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि हवाई यात्रा का किराया मिडिल क्लास की पहुंच से बाहर होता जा रहा है. मोदी सरकार हवाई किराए पर लगी सीमा को हटा रही है. इस फैसले से टिकटों की कीमतों में भारी उछाल आ सकती है, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को हवाई किराए पर लगी सीमा को हटाने के बजाय हवाई किराए को अधिक प्रभावी ढंग से इसे नियंत्रित करने पर काम करना चाहिए. हवाई यात्रा अब कोई विलासिता नहीं रह गई है, बल्कि मिडिल क्लास के लिए एक जरूरत बन गई है.

ये भी पढ़ें – आप मुख्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया गया सांसद संजय सिंह का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button