Dhurandhar 2 : फिल्म निर्माता आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ एस. एस. राजामौली, राकेश रोशन और अन्य फिल्म निर्माताओं ने भी सराहा। अब अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी आदित्य धर की प्रशंसा करते हुए फिल्म की सफलता का श्रेय उन्हें दिया है।
भारत में निर्देशक अक्सर कम पहचान
कंगना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि धुरंधर 2 की सबसे अच्छी बात यह है कि सुपरस्टार निर्देशक आदित्य धर को सही पहचान मिली। उन्होंने बताया कि हॉलीवुड के निर्देशकों को अभिनेता से ज्यादा सम्मान मिलता है, जबकि भारत में निर्देशक अक्सर कम पहचान और कम वेतन पाते हैं।
मेहनत और सफलता की तारीफ
कंगना ने कहा कि इस वजह से युवा फिल्म निर्माता या तकनीशियन बनने के बजाय सिर्फ अभिनेता बनने की कोशिश करते हैं। उन्होंने आदित्य धर की मेहनत और सफलता की तारीफ की और उन्हें सलाम किया। पहली धुरंधर फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हुई थी और 1350 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
सफलता का जश्न मना रही निर्माता टीम
इसके बाद इसका दूसरा पार्ट ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज़ हुआ और अब तक 226 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुका है। फिल्म में रणवीर सिंह ने लीड रोल निभाया है। स्टारकास्ट और निर्माता टीम इस सफलता का जश्न मना रही है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के और भी बड़े कलेक्शन की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- गौरक्षक ‘‘फरसा वाले बाबा’’ की हत्या, गौ तस्करों ने दिया अंजाम, डिटेल में पढ़ें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









