Uttar Pradeshराज्य

गोरखपुर में वुड प्लाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हडकंप

Up News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से आगजनी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां गीडा सेक्टर-13 स्थित वुड प्लाई फैक्ट्री में आज यानी गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहीं हादसे की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि फैक्ट्री में चिंगारियां अभी भी सुलग रही हैं।

बता दें कि घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे के करीब घटी। फैक्ट्री परिसर से अचानक धुआं उठता देख वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मियों ने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को सतर्क किया, जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और आग बुझाने की शुरुआती कोशिशें शुरू कर दी गईं।

फायर ब्रिगेड और पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही गीडा पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों तक लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

आग पर नियंत्रण, लेकिन धुआं अभी भी जारी

अधिकारियों के अनुसार, आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है, हालांकि फैक्ट्री में मौजूद लकड़ी के सुलगने के कारण अभी भी धुआं निकल रहा है। एहतियात के तौर पर दमकल की टीम मौके पर तैनात है।

कारणों की जांच जारी

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी को संभावित कारण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें – 19 मार्च का अंक ज्योतिष: जानें आपकी जन्मतिथि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button