Other Statesराजनीतिराज्य

केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 39 नाम शामिल

Kerala Assembly Election 2026 : देश के पांच राज्यों केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम में विधानसभा चुनाव होने वाला है। जिसके लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। केरल में चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है।

बीजेपी द्वारा जारी इस सूची में पार्टी ने विभिन्न सीटों पर नए और अनुभवी चेहरों को शामिल किया है, जिससे चुनावी रणनीति को मजबूत करने की कोशिश दिखाई दे रही है।

बता दें कि कोल्लम सीट से पार्टी ने डॉ. एन प्रताप कुमार को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कोंगद (Kongad) सीट से रेनू सुरेश को टिकट दिया गया है। इन नामों के साथ BJP ने राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

सीएम पिनाराई विजयन ने भरा नामांकन

वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार, 19 मार्च को धर्मदम विधानसभा क्षेत्र से लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। इससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

9 अप्रैल को मतदान, 4 मई को परिणाम

निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च को केरल समेत पांच राज्यों में चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था। केरल की सभी 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना और परिणाम 4 मई को अन्य राज्यों के साथ जारी किए जाएंगे।

राजनीतिक समीकरण और मुकाबला

केरल में लंबे समय से सत्ता परिवर्तन का चलन रहा है, लेकिन 2021 में LDF ने इस परंपरा को बदलते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन इस बार भी जीत की हैट्रिक लगाने के लक्ष्य के साथ मैदान में हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) और BJP सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

ये भी पढ़ें – पटना में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत, पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को किया गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button