Madhya Pradeshराज्य

MP में कन्यादान योजना के तहत एक साल में बसेगा 44 हजार से अधिक जोड़ों का घर, दिन भी निर्धारित

MP News: मध्य प्रदेश की यादव सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद और निराश्रित परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बड़े स्तर पर तैयारी शुरू की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य सरकार का लक्ष्य 44 हजार से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह कराने का है। इस योजना पर लगभग 242 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है।

तय की गई प्रमुख तिथियां

बता दें कि सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग के अनुसार, सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के लिए तीन प्रमुख अवसर निर्धारित किए गए हैं।

  • अक्षय तृतीया: 19 अप्रैल 2026
  • देवउठनी ग्यारस/तुलसी विवाह: 20 नवंबर 2026
  • वसंत पंचमी: 11 फरवरी 2027

इसके अलावा, जरूरत के अनुसार संबंधित जिले के कलेक्टर एक अतिरिक्त तिथि भी तय कर सकेंगे।

पूरे प्रदेश में होंगे आयोजन

यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों में आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक आयोजन में कम से कम 11 और अधिकतम 200 जोड़े शामिल होंगे। कुल मिलाकर करीब 800 आयोजनों के माध्यम से 44 हजार से अधिक विवाह संपन्न कराने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें – कल से शुरु होगा चैत्र नवरात्रि, जानें चौकी और कलश स्थापना के महत्वपूर्ण नियम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button