विदेश

पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 लोगों की मौत, 250 घायल

Pakistan Airstrike : पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर बड़ी एयरस्ट्राइक की है। इस बार के हमले में राजधानी काबुल के कई इलाकों को साधा गया है। जिसमें 400 की मौत और 250 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी है। निशाना बनाए गए इलाकों में हॉस्पिटल भी शामिल है। यह हमला स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 9 बजे किया गया। अफगानिस्तान सरकार ने X पर जानकारी देते हुए कहा कि यह हॉस्पिटल 2000 बेड का है। इसे भारी नुकसान पहुंचा है।

नशा मुक्ति अस्पताल पर गिराए बम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरजान कीमत, खैरखाना, दारुलअमान और काबुल एयरपोर्ट पर धमाके किए गए हैं। अफगानी सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए हैं। जिसकी कड़ी निंदा करते हुए मानवता के खिलाफ अपराध बताया है।

पाकिस्तान ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के एयरस्पेस का उल्लंघन किया है। एयरस्ट्राइक पर जानकारी साझा करते हुए पीएम शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि काबुल में किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया है।

हवाई हमलों में गई आम लोगों की जान

मामले की गंभीरता को देखते हुए अफगानिस्तानी क्रिकेटर राशिद खान ने पाकिस्तानी हमलों की निंदा करते हुए कहा कि काबुल में हाल ही में हुए हवाई हमलों से लोग दुखी हैं। हवाई हमलों में आम लोगों की जान चली गई। कुछ हमले घरों, स्कूलों और अस्पतालों के आसपास हुए हैं। खासकर रमजान के पवित्र महीने के दौरान ऐसी घटना से लोगों में और ज्यादा दुख और गुस्सा है।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनावों का ऐलान, 4 मई को आएगा रिजल्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button