राष्ट्रीयविदेश

पाकिस्तान में मचा हाहाकार, सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी कटौती, मिडिल ईस्ट संकट गहराया

Pakistan Fuel Crisis : पाकिस्तान में बढ़ते ईंधन संकट को देखते हुए सरकार ने खर्च घटाने के कई बड़े फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि सरकारी कंपनियों और सरकार के अधीन स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारियों की सैलरी में 5% से 30% तक कटौती की जाएगी। सरकार का कहना है कि इससे बचाए गए पैसे का इस्तेमाल आम जनता को राहत देने के लिए किया जाएगा।

60% वाहनों को सड़कों से हटाया

बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि अगले दो महीनों तक सरकारी गाड़ियों के लिए फ्यूल का इस्तेमाल 50% तक कम किया जाएगा और करीब 60% सरकारी वाहनों को सड़कों से हटा दिया जाएगा। इसके अलावा नई सरकारी गाड़ियां खरीदने पर रोक लगा दी गई है। मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के विदेशी दौरों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है और सरकारी मीटिंग में मिलने वाली फीस भी खत्म करने का फैसला किया गया है।

इसलिए उठाया यह कदम

दरअसल, इंटरनेशनल मार्किट में तेल की कीमतें बढ़ने के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत करीब 55 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ गई है। इसी वजह से सरकार फ्यूल की खपत कम करने और आर्थिक दबाव घटाने के लिए ये कदम उठा रही है।

इतनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत

आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान में हाई-स्पीड डीजल की प्रति लीटर कीमत अब 280.86 रुपये से बढ़कर 335.86 पाकिस्तानी रुपये हो गया है। वहीं, पेट्रोल की कीमत 266.17 रुपये से बढ़कर 321.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है और यह लगभग 17 फीसदी की बढ़ोतरी है।

ये भी पढ़ें- Iran Israel War : बच्चों के हत्यारे को नहीं बख्शेंगे, IRGC की नेतन्याहू के लिए सीधी चेतावनी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button