Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बारामूला जिले के उरी सेक्टर में घुसपैठ कर रहे पाकिस्तानी आतंकी को जवानों ने मार गिराया है। ऑपरेशन DIGGI-2 के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। बता दें कि यह कार्रवाई तब शुरु हुए जब भारतीय जवानों ने नियंत्रण रेखा के पास हलचल होते हुए देखी। जिसके फौरन बाद ही जवानों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन शुरु किया।
AK राइफल समेत गोला-बारूद बरामद
14-15 मार्च की रात सुरक्षा बलों ने बुछार इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकवादी को मार गिराया। जानकारी के अनुसार घुसपैठ के दौरान आतंकी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सेना ने कार्रवाई करते हुए उसे ढेर कर दिया। मुठभेड़ के बाद मौके से एक AK राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
ऑपरेशन के दौरान सूबेदार का पैर फिसला
Poonch district, Jammu Kashmir में शनिवार को आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सेना के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) का दुर्घटनावश निधन हो गया। सेना की Indian Army White Knight Corps के अनुसार, ऑपरेशन ‘शेरी कलां’ के तहत पुंछ के सामान्य क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 2:30 बजे कठिन और पहाड़ी इलाके में ऑपरेशन के दौरान सूबेदार संदीप कुमार ढाका का पैर फिसल गया और वे नीचे गिरकर बेहोश हो गए।
घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए पोथा स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद वह शहीद हो गए।
देश की सेवा करते हुए किए प्राण न्योछावर
सेना ने उनके साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि इस दुखद समय में पूरी सेना शहीद के परिवार के साथ खड़ी है और उस वीर सैनिक को सलाम करती है, जिसने देश की सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
ये भी पढ़ें- भारत में पहली बार इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू, एम्स लाए गए हरीश राणा, हटाया जाएगा लाइफ सपोर्ट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









