
MP News : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक विवादित वीडियो ने हलचल मचा दी। वीडियो में कुछ युवकों को रायसेन किले की प्राचीर पर चढ़कर ईरान के समर्थन में नारे लगाते हुए देखा गया, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया। घटना रमजान के दौरान रोजा खोलने की सूचना देने के समय की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
गिरफ्तार युवकों की पहचना
कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान शादाब कुरैशी, यूसुफ शेख, बसीम खान और सलमान खान के रूप में हुई है जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारियों के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, और उसके बाद न्यायालय तक पैदल जुलूस में पेश किया गया। पुलिस बल उनके साथ मौजूद रहा और इस दौरान आरोपियों के हाथों में हथकड़ी लगी हुई थी।
वीडियो बनाने में शामिल लोगों की खोज
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो बनाने और वायरल करने में और कौन लोग शामिल थे। पुलिस ने जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें और विवादास्पद या भड़काऊ सामग्री साझा करने से बचें।
एनएसए के तहत सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय हिंदू संगठनों ने प्रशासन से इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने रायसेन किले से तोप चलाने की परंपरा पर फिलहाल रोक लगाने या इसे प्रशासनिक निगरानी में करवाने का सुझाव भी दिया।
ये भी पढ़ें – सीएम योगी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट की बैठक, कुल 27 प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा विचार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









