Punjabराज्य

गैंगस्टरों पर वार के 42वें दिन पंजाब पुलिस ने 471 स्थानों पर की छापेमारी, 148 गिरफ्तार

Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों पर वार’ के 42वें दिन मंगलवार को पंजाब पुलिस ने राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 471 ठिकानों पर छापेमारी की।

20 जनवरी 2026 को हुई शुरुआत

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों पर वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही एक निर्णायक मुहिम है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

अब तक कुल 12,433 लोगों की हुई गिरफ्तारी

42वें दिन पुलिस टीमों ने 148 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से दो हथियार बरामद किए। इस प्रकार अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 12,433 हो गई है।

इसके अतिरिक्त 70 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 108 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान एक भगोड़े अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया।

एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर

उन्होंने बताया कि लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के संबंध में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचनाएं साझा कर सकते हैं।

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 367वें दिन 87 नशा तस्कर गिरफ्तार

इसी दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 367वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए 87 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1.1 किलोग्राम हेरोइन, 2 किलोग्राम भुक्की, 408 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 17,950 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही मात्र 367 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 52,009 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 39 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।

ये भी पढ़ें –Iran Israel War : ईरान पर जबरदस्ती थोपी गई जंग, इस्लामिक दुनिया पर मुसीबतें- पाकिस्तान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button