Delhi NCRराष्ट्रीय

दिल्ली के 4 स्कूलों समेत बैंक को उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Schools Bomb Threat : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अलग-अलग इलाकों के 4 स्कूलों और बैंक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई है। मामले की जानकारी फौरन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां को दी गई। जिसके बाद मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सभी स्थानों पर सर्च ऑपरेशन जारी है।

इन स्कूलों को मिली धमकी

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 8 से 9:30 बजे के करीब दिल्ली कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल, जनकपुरी का मीरा पब्लिक स्कूल, मयूर विहार का सलवान पब्लिक स्कूल, बल्लीमारान स्थित राबिया गर्ल्स स्कूल और बरामखंबा रोड स्थित स्टेट्समैन हाउस में एक्सिस बैंक को धमकी भरे संदेश मिले।

डॉग स्क्वॉड टीमें कर रही जांच

बता दें कि स्कूल परिसरों को खाली करा लिया गया है। छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है, जबकि बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने गहन तलाशी अभियान शुरू किया। बैंक परिसर की भी जांच जारी है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

ये भी पढ़ें- Happy Holi : रंगों के त्योहार में अब डरने की जरूरत नहीं, ऐसे करें स्किन केयर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button