Other Statesराष्ट्रीय

Earthquake : कोलकाता समेत इन जिलों में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake : कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राज्य के कई अलग-अलग जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 थी। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र बांग्लादेश है।

4.7 आंकी गई तीव्रता

इससे पहले भी नेपाल के कई इलाकों में सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता 4.7 आंकी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल का संखुवासभा जिले में था। भूकंप तड़के 3 बजे के करीब आया। लोग सो रहे थे, तभी अचानक झटकों ने उन्हें घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया।

सिक्किम में भूकंप के झटके

बता दें कि इससे पहले, सिक्किम में भी गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 4.6 और 3.5 रही। भूकंप का केंद्र ग्यालशिंग जिले के युक्सोम से चार किमी उत्तर-पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में था।

ये भी पढ़ें- Toll Plaza से गुजरने वालों के लिए खुशखबरी, 340 रुपए में अनलिमिटेड टोल पास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button