Delhi NCR

AIMIM नेता असीम वकार ने केजरीवाल-सिसोदिया को दी बधाई, क्रिमिनल अकाउंटेबिलिटी लॉ की मांग

Delhi Politics : AIMIM के नेता असीम वकार ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को ‘सत्य की जीत’ की बधाई दी और सांसदों से अपील की कि संसद में क्रिमिनल अकाउंटेबिलिटी लॉ बनाया जाए, उन्होंने संजय सिंह और पूरे विपक्ष से आग्रह किया हैं कि ऐसे सख्त कानून बनें, जो निर्दोष लोगों को जेल भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें.

AIMIM नेता असीम वकार ने कहा कि अगर वह कभी संसद पहुंचे तो उनकी पहली मांग सरकार से यही होगी कि जो लोग बेगुनाह लोगों को फंसाते हैं, उन्हें नौकरी से निलंबित कर जेल भेजा जाए. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को फंसाया गया, उसी तरह शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ भी झूठी साजिश रची जा रही है और आने वाले समय में वे भी निर्दोष साबित होकर बरी होंगे.

झूठे आरोपों से कई लोगों का भविष्य बर्बाद

असीम वकार ने कहा कि झूठे आरोपों की वजह से न जाने कितने लोगों की जिदगियां और भविष्य बर्बाद हुए हैं, और यदि अभी कानून नहीं बनाया गया तो यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें- Toll Plaza से गुजरने वालों के लिए खुशखबरी, 340 रुपए में अनलिमिटेड टोल पास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button