Uttar Pradesh

UP में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : मनरेगा और कानून व्यवस्था को लेकर टकराव, पुलिस ने लाठीचार्ज किया

UP News : उत्तर प्रदेश में आज कांग्रेस पार्टी मनरेगा और कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है. इसे देखते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को नजरबंद किया गया है. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजधानी लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया. इससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में आज सुबह 11 बजे विधानसभा की ओर मार्च करने की योजना बनाई गई थी.

कांग्रेस विरोध प्रदर्शन में शामिल वरिष्ठ नेता

प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, नेता विधानमंडल आराधना मिश्रा मोना, विधायक वीरेंद्र चौधरी समेत कई सांसद, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए. प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे. सुबह विधानसभा की ओर बढ़ते हुए कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच संघर्ष हो गया. इस दौरान अजय राय समेत कई नेता बैरिकेड्स पर चढ़ गए. हालात को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव का आरोप

कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में अपराध लगातार बढ़ रहा है. पार्टी का कहना है कि सरकार जाति और धर्म के आधार पर गरीबों को निशाना बना रही है और अपराधियों को संरक्षण दे रही है.

ये भी पढ़ें- गुजरात में 30 से अधिक स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और डॉग स्क्वाड टीमें एक्टिव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button