Varanasi Court Bomb Threat : वाराणसी जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी शुक्रवार को सरकारी ईमेल पर भेजी गई। सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। जिला जज और अन्य लोगों को एहतियातन बाहर निकाल लिया गया है। पूरा कामकाज रोक दिया गया।
सर्च अभियान में जुटी टीमें
पुलिस ने बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड बुलाकर हर कोने की तलाशी ली। सभी गेट और सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। फिलहाल सुरक्षा जांच जारी है। कोर्ट की कार्रवाई को फिलहाल रोक दिया गया है। यूपी ATS, STF, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें सर्च अभियान में जुटी हैं। कोर्ट के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। सभी एंट्री और एग्जिट पाइंट पर जांच जारी है।
18 शहरों में बम धमाकों की बात
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ईमेल करने वाले ने लिखा कि वह तमिलनाडु की सरकार से नाराज है। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक, ये ईमेल तमिलनाडु के सुनिया डासन इलाके से किया गया है। धमकी भरे इस ईमेल में वाराणसी और प्रयागराज समेत 18 शहरों में बम धमाकों की बात कही गई है।
सुरक्षा सख्त करने के लिए वकीलों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने कहा कि इस प्रकार की धमकियों से न केवल वकीलों बल्कि न्यायालय में आने वाले सभी व्यक्तियों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा सकता है।
ये भी पढ़ें- राजस्थान में शराब समझकर पिया एसिड, तीन महिलाओं समेत 4 की मौत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









