PM Modi Malaysia Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर मलेशिया पहुंचे। मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम के साथ उन्होंने छह महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। समझौतों का मकसद सांस्कृतिक, आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करना है। विदेश मंत्रालय के अनुसार यह कदम भारत-मलेशिया की रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में अहम है।
इन क्षेत्रों में होगी साझेदारी
प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया यात्रा के दौरान कई द्विपक्षीय समझौते और MoU पर हस्ताक्षर किए। ये समझौते सुरक्षा सहयोग, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन, सेमीकंडक्टर विकास, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और भ्रष्टाचार विरोधी सहयोग जैसे क्षेत्रों में हैं।
बातचीत में निवेश, व्यापार, रक्षा, सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, ऊर्जा, समुद्री सहयोग, पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, नवीकरणीय संसाधन, डिजिटल और नई तकनीकों जैसे कई क्षेत्रों पर वार्ता हुई। दोनों देशों ने पारंपरिक और उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की प्रबल इच्छा जाहिर की।
व्यावहारिक सहयोग को मिलेगी मजबूती
भारत और मलेशिया ने ऑडियो-विजुअल सह-निर्माण, व्यावसायिक शिक्षा और मलेशिया में काम करने वाले भारतीय श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़े समझौते किए। इन समझौतों का मकसद दोनों देशों के बीच संस्थागत और व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करना है।
भुगतान व्यवस्था विकसित करने पर सहमति
यूनिवर्सिटी ऑफ साइबरजया और ITRA जामनगर के बीच आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में शोध और शैक्षणिक सहयोग पर समझौता हुआ। डिजिटल भुगतान में, NIPL और मलेशिया की PayNet ने UPI को जोड़कर द्विपक्षीय भुगतान व्यवस्था विकसित करने पर सहमति जताई। इससे पर्यटक, छात्र और व्यापारी सस्ता और तेज़ भुगतान कर सकेंगे।
दोनों देशों के पीएम को सौंपी गई रिपोर्ट
मलेशिया ने इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस में शामिल होकर बड़ी बिल्लियों के संरक्षण और जैव विविधता की रक्षा में योगदान दिया। साथ ही, 10वें भारत-मलेशिया CEO फोरम की रिपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी और मलेशिया के पीएम को सौंपी गई, जो व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के सुझाव देती है।
ये भी पढ़ें- Bharat Taxi का किराया Ola-Uber से सस्ता, डिटेल में पढ़ें पूरी ख़बर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









