
SIR Date Extend Again : उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण (SIR) में दावा व आपत्तियों का समय एक माहीनें के लिए बढ़ा दिया गया है। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि अभी भी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से जुड़े आवेदन अभी लंबित हैं। इसीलिए यूपी मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने निर्वाचन आयोग को इसका प्रस्ताव भेजकर मंजूरी प्राप्त की। अब मतदाता दावे और आपत्तियों के लिए 6 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे।
सुनवाई की तारीख भी बढ़ाई गई
नवदीप रिणवा ने बताया कि शुक्रवार यानी छह फरवरी तक उत्तर प्रदेश में एसआईआर के तहत दावे और आपत्तियों पर सुनवाई का अंतिम दिन था। अब एसआईआर में दावा व आपत्तियों का समय एक माह के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके साथ सुनवाई की तिथि भी एक महीनें बढ़ाते हुए 27 फरवरी के बजाय 27 मार्च कर दी गई है। वहीं अब अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी। बता दें कि यह दूसरी बार है जब आयोग ने अंतिम सूची की समय-सीमा को आगे बढ़ाया है।
3.26 करोड़ लोगों को भेजा जाएगा नोटिस
उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग अब उन मतदाताओं पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जिनका डेटा सूची से मेल नहीं खा रहा है। लगभग 3.26 करोड़ लोगों को नोटिस भेजा जाएगा। यह वे मतदाता हैं जिनका डेटा सही नहीं मिला या जिन्हें उनके पते पर नहीं पाया गया।
नोटिस मिलने के बाद क्या करना होगा?
- मतदाताओं को अपने दस्तावेज पेश करने होंगे।
- दस्तावेज़ों के सत्यापन के बाद ही नाम को वोटर लिस्ट में शामिल या बरकरार रखने का अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
- अगर आप अपना नाम जोड़वाना चाहते हैं या किसी गलती को सुधारना चाहते हैं, तो आपके पास 6 मार्च तक का समय है।
- आवेदन आप ऑनलाइन या अपने क्षेत्र के बीएलओ के माध्यम से कर सकते हैं।
एसआईआर प्रक्रिया का हाल
- उत्तर प्रदेश में एसआईआर (Systematic Voter Verification) प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू हुई थी।
- प्रारंभिक ड्राफ्ट रोल 6 जनवरी को जारी किया गया और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तारीख 6 फरवरी थी।
- बड़े पैमाने पर आवेदनों और डेटा मिलान को देखते हुए आयोग ने समय सीमा एक महीने बढ़ा दी है।
मतदाता पुनरीक्षण अभियान में भागीदारी
- नाम जोड़ने के लिए (फॉर्म 6) 37,80,414 आवेदन प्राप्त हुए।
- नाम हटाने के लिए (फॉर्म 7) 82,684 फॉर्म जमा हुए।
- विदेश में रहने वाले मतदाताओं (ओवरसीज) ने 1,073 आवेदन किए।
ये भी पढ़ें – वाराणसी के अस्सी घाट पर अजीत पवार का श्रद्धांजलि समारोह, अस्थि विसर्जन सम्पन्न
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








