Other Statesराज्य

सिक्किम में लगातार भूकंप के झटकों से कांपी धरती, लोगों में दहशत

Earthquake News : भारत समेत अलग-अलग देशों में बीते कुछ समय से लगातार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं. बीते कुछ समय में कई देशों में भूकंप की वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच अब भारत के सिक्किम में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सिक्किम में देर रात 1 बजे से लेकर अब तक करीब कई बार भूकंप के झटके लग चुके हैं.

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने अपने आधिकारिक हैंडल पर जानकारी दी है कि सिक्किम में देर रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 की मापी गई है. भूकंप रात 1 बजकर 9 मिनट पर आया. भूकंप का केंद्र ग्यालशिंग में 10 किमी अंदर था. फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

भूकंप के लगातार झटके महसूस किए

बता दें कि सिक्किम के कई क्षेत्रों में भी आधी रात से सुबह तक भूकंप के लगातार झटके महसूस किए गए. राज्य के गंगटोक, मंगन, नामची में 2 से लेकर 4 की तीव्रता तक के भूकंप के झटके लगे हैं. लगातार आ रहे भूकंप ने लोगों को दहला कर रख दिया है.

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई

वहीं, भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में भी बीते शुक्रवार को तेज भूकंप के झटके लगे हैं. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई है. नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप शुक्रवार को सुबह 6 बजकर 3 मिनट पर आया और इसका केंद्र धरती से 96 किलोमीटर की गहराई में था. आपको बता दें कि म्यांमार में साल 2025 में भूकंप के कारण भारी तबाही हुई थी. इस भूकंप के कारण करीब पांच हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें- Ghaziabad Triple Suicide : तीन बहनों के दिल दहला देने वाले आखिरी शब्द, डायरी ने सुनाई दास्तां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button