Haryanaराष्ट्रीय

Al Falah University का चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार, 4 दिन की रिमांड

Al Falah University : फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी (Al Falah University) के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

वित्तीय लेन-देन की पूछताछ

पुलिस जवाद अहमद सिद्दीकी से यूनिवर्सिटी के प्रशासन, वित्तीय लेन-देन और अन्य गतिविधियों के बारे में पूछताछ करेगी। क्राइम ब्रांच ने University में कथित अनियमितताओं और फर्जीवाड़े के आरोपों पर मामला दर्ज किया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

व्हाइट कॉलर टेररिज़्म

दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की, आतंकी गतिविधियों के तार अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े थे, बम धमाके में व्हाइट कॉलर टेररिज़्म (White-Collar Terrorism) सामने आया था। जिसमें पढ़े लिखे डॉ. शामिल थे।

आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तारी

अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों की आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तारी के बाद यूनिवर्सिटी पर जांच शुरू हुई। इसके बाद, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सिद्दीकी और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की। ईडी ने इस मामले में 54 एकड़ जमीन और 139.97 करोड़ रुपए की संपत्ति भी कुर्क कर ली है।

ये भी पढ़ें- Ghaziabad Triple Suicide : कोरियन भाषा सीखने और भारतीय लड़कों से नफरत करने की हैरान कर देने वाली वजह!

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button