राजनीतिराष्ट्रीय

गद्दार vs देश का दुश्मन : राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को कहा ‘गद्दार दोस्त’, गेट पर हुई भिड़ंत

गद्दार vs देश का दुश्मन : संसद के गेट पर कांग्रेस सांसद हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, इसी दौरान राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का टकराव हो गया, इस दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस सांसदों की तारीफ की तो वहीं केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार दोस्त बताया। इसके बाद बिट्टू ने भी राहुल गांधी की तरफ उंगुली उठाते हुए उन्हें देश का दुश्मन बताया।

देश के दुश्मनों से लेना देना नहीं

मीडिया रिपोर्टे्स के मुताबिक वीडियो में राहुल गांधी बिट्टू की तरफ हाथ बढ़ा रहे हैं लेकिन बिट्टू हाथ आगे नहीं बढ़ाते हैं। ‘गद्दार दोस्त’ वाले कमेंट पर बिट्टू ने भी तुरंत पलटवार किया और कहा कि उनका “देश के दुश्मनों” से कोई लेना-देना नहीं है।

तुम वापस आ जाओगे

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उनसे हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए कहा, “नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, तुम वापस (कांग्रेस में) आ जाओगे। इसके बाद देश के दुश्मन…” यह कहते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उनसे हाथ मिलाने से मना कर दिया और दोनों नेताओं को एक-दूसरे से बात करते देखा गया।

ये भी पढ़ें- Jammu-Kashmir : उधमपुर में जैश का एक आतंकी ढेर, 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button