राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में ED की कई जगह छापेमारी, कोयला-रेत खनन मामले में बड़ा एक्शन

West Bengal ED Raids : पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार कई जगहों पर अवैध कोयला खनन और ट्रांसपोर्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में बड़ी छापेमारी की है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत करीब 10 से 12 जगहों पर तलाशी ली गई, जिसमें राज्य पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल से जुड़ी संपत्तियां भी शामिल हैं। बता दें कि जल्द ही पश्चिम बंगाल में इलेक्शन होने हैं, पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है।

I-PAC पर ED की कार्रवाई

यह कार्रवाई एक अलग जांच का हिस्सा है और उस कथित कोयला घोटाले मामले से जुड़ी नहीं है, जिसमें ED ने पिछले महीने पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के कोलकाता ऑफिस पर छापा मारा था। अधिकारियों ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान किरण खान, शेख अख्तर, प्रबीर दत्ता और मिर्जा एच बेग सहित कई लोगों से जुड़ी जगहों पर भी तलाशी ली गई।

रेत माफिया के घर छापा

केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ मिलकर 25-30 अधिकारियों की टीम तलाशी ले रही है। दुर्गापुर और पांडवेश्वर इलाकों में भी तलाशी जारी है। अधिकारियों ने दुर्गापुर में एक रेत माफिया (व कोयले से जुड़ा हुआ भी है) के घर पर छापा मारा, जो लंबे समय से इस धंधे में शामिल था। वह पहले पानागढ़ में रहता था और दो साल पहले दुर्गापुर में आलीशान घर बनवाया। हाल ही में वह दुबई भी गया था।

अधिकारियों को नहीं करने दी जांच

तीन सदस्यीय टीम और केंद्रीय बलों ने सुबह तलाशी अभियान चलाया। शुरू में उन्हें घर में घुसने नहीं दिया गया, लेकिन बाद में केंद्रीय बलों की मदद से ईडी के अधिकारियों ने घर में प्रवेश किया। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम रेत खनन से जुड़ी उसके रिश्तों और नेटवर्क की जांच कर रही है। छापेमारी में कोई आधिकारिक बरामदगी की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

कई डॉक्यूमेंट्स और डिजिटल सबूत

ईडी की इस कार्रवाई को कोयला तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ा एक्शन माना जा रहा है। तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स और डिजिटल सबूत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- UP सरकार ने रोकी 68 हजार कर्मचारियों की सैलरी, बड़ी वजह आई सामने

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button