Budget 2026 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नौवां केंद्रीय बजट 2026 पेश कर रही हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू लागत की समीक्षा के बाद 19 KG वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
अब यह सिलेंडर 1 फरवरी 2026 से 1740.50 रुपए हो गया है। इसका सीधा असर आम आदमी को प्रभावित करेगा। आम जन को जेब और ढीली करनी होगी। ज्यादा तर होटल, रेस्तरां, ढाबा, छोटे-बड़े खाने-पीने के बिजनेस या अन्य कमर्शियल कामों में गैस का इस्तेमाल करते हैं।
सिगरेट, तंबाकू हुआ महंगा
केंद्र सरकार ने सिगरेट, तंबाकू और पान मसाला पर टैक्स व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। 1 फरवरी से इन उत्पादों पर नई एक्साइज ड्यूटी लागू की जाएगी। अब हर 1000 सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी की दर 2050 से 8500 तक तय की गई है। कुछ खास श्रेणियों की सिगरेट पर यह टैक्स 11,000 तक भी पहुंच सकता है। इसके साथ सिगरेट पर पहले से ही लागू 40 प्रतिशत जीएसटी भी जारी रहेगा। इस तरह कुल टैक्स बोझ 60 से 70 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जो पहले लगभग 50 से 55 प्रतिशत था।
तीन नए आयुर्वेद एम्स बनाए जाएंगे
युवाओं को करियर पाथवे उपलब्ध कराने के लिए स्कीम लाई जाएगी। अगले पांच साल में एक लाख स्पेशलिस्ट हेल्थकेयर प्रोफेशनल बनेंगे। 1.5 लाख केयर गिवर्स को ट्रेनिंग देंगे। भारतीय योग दुनियाभर में फैले, इसके लिए क्वालिटी आयुर्वेदिक प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट को बढ़ावा देंगे। आयुर्वेद के तीन नए एम्स बनाए जाएंगे। आयुर्वेदिक दवाइयों की टेस्टिंग के नेशनल लैब्स बनाए जाएंगे। जामनगर में WHO ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बलूचिस्तान में लड़ाकों का 12 जगहों पर कब्जा, पोस्ट छोड़कर भागी पाकिस्तानी फौज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









