Uttar Pradeshक्राइम

पहले पत्नी और मां का सिर कुचल की हत्या फिर खोपड़ी से खाने लगा मांस, कुशीनगर में दिल दहला देने वाली वारदात

Kushinagar Double Murder : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से डबर मर्डर की एक ऐसी वारदात सामने आई है जो रूह कंपा देने वाली है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और मां की पत्थर से वार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं खबर ये भी है कि आरोपी ने शवों का मांस भी खाया और मांस के टुकड़े को छत से नीचे फेंका। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

दरअसल, यह घटना कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाने की है। जहां परसा गांव निवासी 30 वर्षीय सिकंदर ने सोमवार सुबह करीब 8 बजे इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, जब सिकंदर की पत्नी 28 वर्षीय प्रियंका और उसकी मां रूना छत पर अलाव के पास बैठी थी। तभी नशे में धूत आरोपी वहां आया। पत्नी के शराब का विरोध पर सिकंदर आग बबूला हो गया और वहां मौजूद पत्थर से अपनी पत्नी के सिर पर हमला कर दिया।

सिर को कुचलकर की हत्या

वहीं जब बीच-बचाव में आरोपी की मां आई तो उसने अपनी मां रूना पर भी हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने की वजह से प्रियंका और रूना दोनों गिर पड़े। जिसके बाद आरोपी ने ताबड़तोड़ उन दोनों के सिर पर हमला कर सिर को कूंच दिया और खोपड़ी से मांस नोचकर खाने लगा। करीब डेढ़ घंटे तक वह छत पर तांडव मचाता रहा और इसकी भनक तक पड़ोसियों को नहीं लगी।

सड़क पर फेंक रहा था मांस के टुकड़े

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब सिकंदर सुबह करीब साढ़े नौ बजे मांस का टुकड़ा छत से घर के पास सड़क पर फेंकने लगा। इस दौरान राहगीरों ने जब मांस का टुकड़ा देखा तो उन्हें शक हुआ और रुककर वो रूना, सिकंदर को आवाज देने लगे। अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो युवकों ने छत पर चढ़ने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान सिकंदर उनपर ईंट चलाने लगा।

खून से सने थे आरोपी के हाथ

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को दबोचा। उस दौरान देखा गया कि आरोपी के हाथ खून से सने थे। लेकिन चेहरे पर एक शिकन तक नहीं थी। पुलिस जब उसे थाने ले जाने लगी तो वह पुलिस वालों पर बार-बार थूक रहा था लेकिन दरवाजे पर मौजूद लोगों से आंख नहीं मिला रहा था। जिस पत्थर के टुकड़े से उसने हत्या की, पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया है। हालांकि मांस खाने को लेकर पुलिस ने साफ इनकार कर दिया है।

चार साल पहले हुई थी शादी

बता दें कि सिकंदर की शादी करीब 4 चार पहले देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सवना लक्ष्मण गांव निवासी राजेंद्र गुप्ता की बेटी प्रियंका से हुई थी। प्रियंका को चार साल में कोई बच्चा भी नहीं था। वहीं रूना देवी के पति यानी आरोपी के पिता की भी आरोपी की शादी के एक साल बाद मौत हो गई थी। जिसके बाद सिकंदर पर ही पूरी जिम्मेदारी आ गई थी। हालांकि वह किसी भी जिम्मेदारी को निभा नहीं पा रहा था और शराब के नशे में ही डूबा रहता था। जिससे उसके परिजन आहत थे।

ये भी पढ़ें – ममता बनर्जी के खिलाफ SC में याचिका दायर, केंद्रीय जांच एजेंसी ने की FIR दर्ज करने और स्वतंत्र जांच की मांग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button