Russia Ukraine War : रूस ने यूक्रेन पर हाइपरसोनिक मिसाइलों से बड़ा हमला किया है। यूक्रेन के पश्चिमी ल्विव क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अंडरग्राउंड गैस स्टोरेज फैसिलिटी पर किया गया, जिससे क्षेत्र में गैस सप्लाई प्रभावित हुई।
रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह हमला पिछले महीने (दिसंबर 2025) यूक्रेन द्वारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निवास स्थान पर ड्रोन हमले का बदला था। रूस ने दावा किया कि यूक्रेन ने पुतिन के नवगोरोड क्षेत्र वाले घर पर हमला करने की कोशिश की थी।
इन मिसाइलों से किया हमला
रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने यूक्रेन पर अपनी नई इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM) ओरेश्निक (Oreshnik) का इस्तेमाल किया है। इसी संदर्भ में यूक्रेन और अमेरिका ने रूसी दावों को खारिज किया है।
पुतिन को मारने की कोशिश
बता दें कि बीते दिनों यूक्रेन ने रात को पुतिन के आवास पर हमला किया, जिसे रूसी डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया, इसी के बाद रूस से यूक्रेन पर आरोप लगाए कि उन्होंने पुतिन को मारने की कोशिश की। वहीं अमेरिका और यूक्रेन ने दावों को सिरे से खारिज़ कर दिया था।
ये भी पढ़ें- School Holidays : पंजाब के बाद चंडीगढ़ के बढ़ी स्कूलों में छुट्टियां, आदेश जारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









