India Israel Relations : PM नरेंद्र मोदी और इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हाल ही में फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही आपसी संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। PM मोदी ने X पर इस बातचीत की जानकारी साझा करते हुए इसे सकारात्मक और महत्वपूर्ण बताया।
PM मोदी ने X पर किया ट्वीट
PM नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि, अपने दोस्त और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात करके और लोगों को नए साल की बधाई देकर खुशी हुई। हमने आने वाले साल में इंडिया-इजरायल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। हमने क्षेत्र के हालात पर भी अपने विचार शेयर किए और आतंकवाद से और मजबूती से लड़ने के अपने इरादे को दोहराया।
आतंकवाद के खिलाफ टॉलरेंस नीति को दोहराया
इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराया। PM मोदी और नेतन्याहू ने साफ कहा कि आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका यह कड़ा रुख भारत और इजरायल के बीच मजबूत आपसी सहयोग और प्रतिबद्धता को दिखाता है।
दोनों नेताओं ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की
बता दें कि इससे पहले दोनों देशों के प्रधानमंत्री की 10 दिसंबर 2025 को एक-दूसरे से फोन पर बात हुई थी। उस समय इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने PM मोदी को फोन किया था। जिस बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी में हो रही लगातार प्रगति पर संतोष जताया था। साथ ही आपसी हितों के लिए इन संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई थी। दोनों नेताओं ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की और इसके हर रूप के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कही थी।
ये भी पढ़ें- UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें List
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









