Asaduddin Owaisi Controversy : महाराष्ट्र में बीजेपी की नेता नवनीत राणा ने हिंदुओं से चार-चार बच्चे पैदा करने की बात कही थी, जिसके बाद से राजनीतिक हड़कंप मच गया. नवनीत राणा ने कुछ समय पहले ही स्पष्ट रूप से कहा था कि उन्होंने किसी मौलवी को बोलते सुना था कि वह 19 बच्चों में भी संतुष्ट नहीं हैं. अगर भारत को बचाना है तो हिंदुओं को कम से कम चार संतान अवश्य करनी चाहिए.
इस पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जवाब दिया. महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव में प्रचार के दौरान ओवैसी बीते रविवार अमरावती पहुंचे और नवनीत राणा के बयान पर प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा, “चार नहीं, आप आठ बच्चे करो, हमें क्या?”
असदुद्दीन ओवैसी के जवाब पर अब फिर नवनीत राणा ने प्रतिक्रिया दी है. नवनीत राणा ने कहा, “लोकतंत्र बदल रहा है. ओवैसी को इस पर बोलना चाहिए. अगर आपको इस देश में रहना है, तो आपको संविधान का सम्मान करना चाहिए.”
नागरिकता रद्द करने की उठी मांग
इतना ही नहीं, नवनीत राणा ने ओवैसी की भारतीय नागरिकता रद्द करने तक की मांग कर दी. उन्होंने कहा, “असदुद्दीन ओवैसी को पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए. वहां जाकर वह दस नहीं, बीस बच्चे पैदा करें.”
बीजेपी नेता नवनीत राणा ने आगे कहा, “ओवैसी, हम जानते हैं आपके दिमाग में क्या चल रहा है. लोकतंत्र पर बात करें. आप संसद के सदस्य हैं. लेकिन संविधान का सम्मान नहीं करते. आप भारत माता की जय नहीं बोलते और वंदे मातरम् नहीं कहते, तो फिर आप इस देश में क्या मानते हैं?” वहीं, नवनीत राणा ने चुनाव आयोग के सामने मांग रखी कि ओवैसी की पार्टी AIMIM की मान्यता रद्द कर देनी चाहिए और उन्हें पाकिस्तान भेज देना चाहिए.
ये भी पढ़ें- दिल्ली के ली मेरिडियन होटल से शख्स ने लगाई छलांग, 12वीं मंजिल से कूदकर दी जान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









