Bharti Singh : भारती सिंह टीवी इंनडट्री की जानी-मानी कॉमेडियन स्टार हैं। वह अपनी हंसी और होस्टिंग के लिए जानी जाती हैं। भारती सिंह ने, कॉमेडी नाइट्स, द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज, कॉमेडी सर्कस, और लाफ्टर शैफ जैसे कई बड़े शोस को होस्ट किया है। उन्होनें अपने टैलेंट और लंबे संघर्ष से लाखों- करोड़ो दर्शकों का दिल जीता।
भारती सिंह के घर आई खुशियां
बता दें कि कॉमेडियन भारती सिंह 41 साल की उम्र में दूसरी बार मां बन गई हैं। उनके घर एक नन्हें राजकुमार का आगमन हुआ। 19 दिसंबर को भारती ने दूसरे बेटे को जन्म दिया। जिससे उनके परिवार में खुशियों की बारिश हुई है। साथ ही उनके फैंस और सेलेब्स उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।
सेलेब्स ने दी बधाई
आज सुबह लाफ्टर शेफ की शूटिंग के दौरान भारती सिंह की वॉटर बैग फटने के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अपने बच्चे को जन्म दिया। टीवी के कई जानी मानी हस्थियों जैसे अविका गौर, रुबीना दिलैक, अंकिता लोखंडे, और फराह खान सहीत अन्य सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है।
ये भी पढ़ें- लालजीत सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में ऐतिहासिक बैठक, पंजाब में स्मार्टफोन और एम्बुलेंस के लिए बड़ा फंडिंग ऐलान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









