Putin in India : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत में भव्य स्वागत हुआ। 4 दिसंबर को पुतिन दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुए, जहां पीएम मोदी ने गले लगाकर दोस्त का वेलकम किया। पुतिन के सम्मान में PM मोदी ने प्राइवेट डिनर रखा।
बता दें कि पुतिन की चार साल बाद यह पहली भारत यात्रा है। पुतिन का राष्ट्रपति भवन में गर्मजोशी से स्वागत हुआ। पुतिन आज भारत के उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे। दोनों ही देशों में निवेश और व्यापार बढ़ाने से जुड़ी संभावनाएं के बारे में चर्चा करेंगे।
पुतिन को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुतिन को राष्ट्रपति भवन में 21 तोपों की सलामी दी गई। भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, दिल्ली के LG वीके सक्सेना, CDS जनरल अनिल चौहान और दूसरे गणमान्य लोग भी राष्ट्रपति भवन मौजूद रहे।
पुतिन के साथ 7 मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल
पुतिन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। पुतिन के साथ 7 मंत्रियों का बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आया है। मोदी और पुतिन के बीच आज दो अहम बैठकें होने वाली हैं। इनमें से एक बैठक बंद कमरे में होगी। दोनों नेताओं की द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान भारत और रूस के बीच 25 से ज्यादा समझौतों पर मुहर लग सकती है।
भारत-रूस बिजनेस में अहम वार्ता
इस बैठक में कुछ प्रमुख उद्योगपति भी मौजूद रहेंगें। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन भारत-रूस बिजनेस फोरम में भी भाग लेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आयोजित भोज में पुतिन जाएगें कार्यक्रमों के समापन के बाद वे मॉस्को के लिए रवाना हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें- RBI ने दिया नए साल का तोहफा, सस्ते होंगे लोन, रेपो रेट में इतने प्रतिशत की कटौती
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









