Delhi Protest : दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। इसी बीच कुछ लड़के-लड़कियों ने नारेबाजी करते हुए सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया, वहीं 6 लोगों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि जब हमको आरोपी प्रदर्शनकारियों की हिरासत मिलेगी, तभी नक्सलियों का लिंक पता चल पाएगा।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा के पोस्टर लहराए। हिड़मा की तुलना आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा से की गई। हिड़मा को जल, जंगल और जमीन का रखवाला बताया गया। पुलिस ने उनसे बात करनी चाही और देखते ही देखते अचानक कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मिर्च स्प्रे से हमला कर दिया। चार पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस पर किया हमला
इस दौरान नारे लगाए कि ‘कितने हिडमा मारोगे, हर घर से हिडमा निकलेगा। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। उन्होंने पुलिस पार्टी पर मिर्च स्प्रे से हमला कर दिया, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को काबू किया। इस मामले में कई लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस मामले पर मीडिया ने पुलिस से बात की, पुलिस ने कहा कि मामले की गहनता से जांच जारी है। पुलिस मामले की तह तक जाएगी, जो भी दोषी होगा उसपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 22 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
बता दें कि नक्सली हिड़मा एक करोड़ का इनामी नक्सली था। 18 नवंबर को आंध्र प्रदेश के एलूरी सीताराम राजू जिले में हिड़मा को सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में मार गिराया था। वह 26 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड था।
ये भी पढ़ें- अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, एक युग का हुआ अंत, 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









