राष्ट्रीय

Bank Holidays : दिसंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

Bank Holidays : दिसंबर 2025 में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। जिससे जरुरी कामकाज पर असर पड़ेगा। देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर कई दिन बैंकों की छुट्टी है। क्रिसमस के साथ-साथ कई क्षेत्रों में त्योहारों पर पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा।

चेक जमा करना, ड्राफ्ट बनवाने, या लोन से जुड़े कामों पर असर पड़ेगा। इसलिए बैंकों की छुट्टी से जुड़ी ये खबर आपके लिए है। बता दें कि बैंकों की ऑनलाइन व्यवस्था जारी रहेगी।

दिसंबर 2025- बैंक में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

1 दिसंबर 2025, सोमवार- अरुणाचल प्रदेश में इंडिजिनस फेथ डे है।

3 दिसंबर 2025, बुधवार गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर का त्योहार है।

12 दिसंबर 2025, शुक्रवार मेघालय में पा तोगन नेंगमिन्जा है।

18 दिसंबर 2025, गुरुवार छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास जयंती है। वहीं मेघालय में यू सोसो थम की पुण्यतिथि है।

19 दिसंबर 2025, शुक्रवार गोवा में गोवा लिबरेशन डे है।

24 दिसंबर 2025, बुधवार को मेघालय, मिजोरम में क्रिसमस है।

25 दिसंबर 2025, गुरुवार को क्रिसमस- पूरे देश के अधिकांश राज्य जैसे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, आंध्र प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड शामिल हैं

26 दिसंबर 2025, शुक्रवार को मेघालय, मिजोरम, तेलंगाना क्रिसमस है। वहीं हरियाणा में शहीद उधम सिंह जयंती है।

27 दिसंबर 2025, शनिवार को हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में गुरु गोबिंद सिंह जयंती है।

30 दिसंबर 2025, मंगलवार को मेघालय में यू कियांग है।

30 दिसंबर 2025, बुधवार को सिक्किम में तामु लोसर है।

31 दिसंबर 2025, बुधवार को मिजोरम, मणिपुर में नया साल की छुट्टी है।

ये भी पढ़ें- Delhi Car Blast: आतंकी जसीर बिलाल की कोर्ट से मांग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button