Delhi NCRबड़ी ख़बर

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का किया गठन, पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी बने अध्यक्ष

Delhi : बुधवार (30 अप्रैल, 2025) को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) का पुनर्गठन किया और पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को इसके अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया।

अन्य सदस्य में पूर्व पश्चिमी वायु कमांडर एयर मार्शल पी.एम. सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए.के सिंह और रियर एडमिरल मोंटी खन्ना हैं, जो सैन्य सेवाओं से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।

राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त दो सदस्य हैं। बी. वेङ्कटेश वर्मा एक सेवानिवृत्त भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं।

1998 में पहली बार NSAB का हुआ था गठन

एनएसएबी (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का गठन 1998 में पहली बार किया गया था। यह एक बहु-विषयक संस्था है, जिसमें सरकार के बाहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हैं। इसका मुख्य कार्य राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद को दीर्घकालिक विश्लेषण प्रदान करना और उठाए गए मुद्दों पर समाधान और नीति विकल्पों की सिफारिश करना है।

आखिरी बार 2018 में बोर्ड का किया गया था गठन

बता दें कि आखिरी बोर्ड 2018 में गठित किया गया था, जिसमें पी.एस. राघवन, जो कि रूस में भारत के पूर्व राजदूत (2014–16) थे, इसके अध्यक्ष थे।

यह भी पढ़ें : मुख्तार अंसारी के परिवार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जेल में जहर खिलाकर मारने की जांच की मांग खारिज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button