
Navneet Rana on Abu Azmi : अबू आजमी ने औरंगजेब को लेकर बयान दिया था। इसी बयान पर नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। इसी कड़ी में नवनीत राणा ने अबू आजमी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि औरंगजेब की कब्र जो औरंगाबाद में उसे जल्द से जल्द ढहा देना चाहिए। जिसको औरंगजेब इतने प्यारे हैं। वह उसे अपने घर में सजा लें।
नवनीत राणा ने कहा कि हमने तो इतिहास पढ़ा है, लेकिन जिन्होंने पढ़ा नहीं है, तुम जैसे लोगों को जाकर एकबार छावा फिल्म देखनी चाहिए। तुम्हारे बाप ने हमारे भगवान के साथ क्या किया था। इतना ही बोलना चाहूंगी कि महाराष्ट्र सरकार से विनती करूंगी कि जैसे औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी महाराज पर रखा।
यह था बयान
अबू आजमी ने कहा था कि उनके शासनकाल में भारत की सीमा अफगानिस्तान और म्यांमार तक पहुंची थी. हमारी जीडीपी 24 प्रतिशत थी। उनके दौर में भारत को सोने कि चिड़िया कहा जाता था। इस पर एकनाथ शिंदे का बयान भी आया। उन्होंने अबू आजमी को देशद्रोही कहा।
फिर दी सफाई
इसके बाद अबू आजमी ने सफाई देते हुए कहा कि मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है। औरंगज़ेब रहमतुल्लाह अलेह के बारे में मैंने वही कहा है, जो इतिहासकरों और लेखकों ने कहा है। मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज या अन्य किसी भी महापुरषों के बारे में कोई अपमानजनक टिपण्णी नहीं की है
यह भी पढ़ें : उत्पादन और निर्यात को लेकर भी बजट में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए : PM मोदी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप