
Delhi New CM : दिल्ली की नई सीएम का ऐलान हो गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। प्रवेश वर्मा उप मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा के विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया। बताते चलें कि दिल्ली विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता ने कहा, आप सबके आर्शीवाद और सहयोग के लिए मैं दिल की गहराई से आपका आभार व्यक्त करती हूं।
जानकारी के लिए बता दें कि इसके बाद विधायक दल की बैठक हुई। अब रेखा गुप्ता एलजी ऑफिस जाएंगी और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी। कल शपथ ग्रहण समारोह होगा। रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होना है। आपको बता दें कि रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक हैं। बताते चलें कि अबकी बार के चुनाव में रेखा गुप्ता शालीमार बाग से जीतीं हैं। 29595 वोटों से जीत हासिल की थी।
जानें कौन हैं रेखा गुप्ता
आपको बता दें कि रेखा गुप्ता ने साल 2009 में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव के पद पर भी काम किया। मार्च 2010 की बात करें तो भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रह चुकी हैं। 2007 और 2012 तक के सफर पर आएं तो उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दो बार निर्वाचित पार्षद रही हैं। 1992 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के जरिए उनकी राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई।
यह भी पढ़ें : NGT की रिपोर्ट आई सामने, संगम का पानी नहाने योग्य नहीं, योगी सरकार पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप