Madhya Pradesh

वन विहार भोपाल में एशियाई सिंह देख सकेंगे पर्यटक : सीएम

Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के वन विहार में ‘एशियाटिक सिंह’ के आगमन के बाद अब पर्यटकों द्वारा सिंहों को देखने की व्यवस्था प्रारंभ होने का स्वागत किया। सीएम ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया ।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि मध्यप्रदेश में वन्य प्राणी आदान-प्रदान योजना के अंतर्गत लगभग दो महीने पहले जूनागढ़ गुजरात से लाये गये “एशियाटिक सिंह” को भोपाल के वन विहार में क्वारेन्टाइन बाड़े से पर्यटकों के अवलोकन के लिए छोड़ दिया गया है।

राज्य सरकार संकल्पित

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में वन्य प्राणी पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही वन्य जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। वन्य प्राणियों में विशिष्ट माने गए एशियाई सिंह की वन विहार भोपाल में मौजूदगी मध्यप्रदेश में वन्य जीव पर्यटन के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

वन विहार भोपाल में आए एशियाई सिंह में एक नर “जूना” एवं एक मादा “गिरी” है। इन दोनों को बाड़े में क्वारेन्टाइन रखने के बाद इनकी सतत निगरानी की जा रही थी।

उम्र करीब तीन साल

बता दे कि नर और मादा दोनों शेरों की उम्र करीब तीन साल है। बाड़े में आते ही उन्होंने छलांग लगाई लेकिन शुरुआत में थोड़ा डरे हुए भी दिखे। फिर धीरे-धीरे वे इधर-उधर घूमने लगे और खाने के लिए उन्हें मीट दिया गया। इसके बाद वे नए माहौल में घुल-मिल गए।

यह भी पढ़ें : बेंगलुरु में मेट्रो के किराए में हुई बढ़ोतरी, पीक और नॉन-पीक आवर्स पर अलग-अलग फेयर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button