
Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों पर मतदान हो चुका है। वहीं अब मतदान होने के बाद से सभी पार्टियों के नेताओं के बयान सामने आने लगे हैं। तो आइए जानते हैं किसने क्या कहा?
यह मोदी लहर है
एग्जिट पोल पर कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा, “यह मोदी लहर है। दिल्ली के लोग विकास चाहते हैं। मैं इन एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता, हमारी सीटों की संख्या और बढ़ेगी। भाजपा 50 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।”
दिल्ली में खिल रहा है कमल
एग्जिट पोल पर मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने कहा, “दिल्ली में कमल खिल रहा है। भाजपा दिल्ली में सरकार बना रही है।
मैं एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता
कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक दत्त ने एग्जिट पोल पर कहा, मैं एग्जिट पोल में ज्यादा विश्वास नहीं रखता हूं। मैं दावे के साथ कहता हूं कि कस्तूरबा नगर विधानसभा की सीट हम जीतेंगे। हमारी पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है।
दिल्ली में कमल खिलेगा
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने एग्जिट पोल पर कहा, “मैं सबसे पहले तो दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इतने भारी उत्साह के साथ मतदान किया है। यह निश्चित है कि 8 फरवरी को दिल्ली में कमल खिलेगा। यहां भाजपा की सरकार बन रही है। हम दिल्ली में सुशासन लाएंगे।”
केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के लिए काम किया है
हरियाणा AAP अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के लिए काम किया है। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, बिजली और पानी पर काम किया है। यह चुनाव AAP के पक्ष में परिणाम देगा। 8 फरवरी के नतीजे सुखद होंगे।”
मनोज तिवारी ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया
एग्जिट पोल पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “एग्जैक्ट पोल एग्जिट पोल से बहुत अच्छा होने वाला है। प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है। मैं दिल्ली की जनता का बहुत आभार व्यक्त करता हूं। हम फैसले का इंतजार करेंगे।”
दिल्ली की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है
एग्जिट पोल पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “मैं दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं, दिल्ली की जनता ने आज भाजपा को प्यार और आशीर्वाद दिया है। दिल्ली में ‘आपदा’ जा रही है और भाजपा आ रही है। दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहती है और विकास चाहती है।”
यह भी पढ़ें : मिल्कीपुर उपचुनाव पर बोले मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, कहा- विपक्षी दलों ने अपना असली चेहरा दिखा दिया
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप