
Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (21 जनवरी) को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर इन राज्यों की जनता को बधाई दी और देश के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा की। बता दें कि मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा आज अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। इन तीनों राज्यों को 21 जनवरी 1972 को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। तीनों ही राज्य देश के पूर्वोत्तर में स्थित हैं और अपनी जीवंत संस्कृति, प्रेरक इतिहास के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं।
पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट
पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि त्रिपुरा के लोगों को उनके राज्यत्व दिवस पर शुभकामनाएं। राज्य राष्ट्रीय प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। यह अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए भी जाना जाता है। मेरी कामना है कि त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।
मेघायलय के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं- पीएम
प्रधानमंत्री ने एक्स पर मेघालय के स्थापना दिवस पर लिखा कि, मेघालय के राज्यत्व दिवस पर, मैं राज्य के लोगों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मेघालय अपनी प्राकृतिक सुंदरता और लोगों के मेहनती स्वभाव के लिए प्रशंसित है। आने वाले समय में राज्य के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं।
मणिपुर के लोगों को पीएम ने दी शुभकामनाएं
उन्होंने आगे लिखा कि, मणिपुर के लोगों को उनके राज्यत्व दिवस पर शुभकामनाएं। भारत के विकास में मणिपुर के लोगों के द्वारा निभाई गई भूमिका पर हमें अविश्वसनी गर्व है। मणिपुर की प्रगित के लिए मेरी शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें : तुर्किये के एक होटल में आग लगने से मची भगदड़, 10 की मौत, 32 झुलसे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप