
Manmohan Singh Memorial : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के स्मारक के मुद्दे पर कांग्रेस बीजेपी को घेर रही है। इसी कड़ी में अनिल ने निशाना साधा है। उन्होंने रविवार को कहा कि अभी उनके मनमोहन सिंह स्मारक के लिए जगह तय नहीं की गई थी। हालांकि सरकार कह चुकी है कि जगह ढ़ूंढ़ी जा रही है। आगे उन्होंने तंज करते हुए कहा कि इसी बहाने कई महानुभावों के कदम भी निगम बोध घाट तक चले गए जो वहां कभी नहीं जाते।
‘राजनीति करने से बाज नहीं आते’
मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी, उनकी पार्टी या उनकी सहयोगी पार्टियों को शर्म भी नहीं आती कि वे दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आते। अभी उनके(मनमोहन सिंह) स्मारक के लिए जगह तय नहीं की गई थी हालांकि सरकार कह चुकी है कि जगह ढ़ूंढ़ी जा रही है। उनका अंतिम संस्कार कहीं तो किया जाना था। इसलिए निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
कांग्रेस का आरोप
जानकारी के लिए बता दें कि मनमोहन सिंह का निगम बोध घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इसी को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौरा जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाया की। कांग्रेस ने मनमोहन सिंह का अपमान किया है।
यह भी पढ़ें : भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, गहलोत सरकार में बने 9 जिले और 3 संभाग किए खत्म
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप