
UP : केशव प्रसाद मौर्य कानपुर पहुंचे और हालिया घटनाओं को लेकर उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्हें RSS की शाखा जाने की सलाह दी है। राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आरएसएस को निशाना बनाते रहे हैं। अगर उन्हें आरएसएस इनती ही पसंद है तो उन्हें संघ की शाखाओं में जाना चाहिए। उन्हें विरासत में सियासत मिली है।
केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव समय- समय पर अपनी राजनीति चमकाने के लिए आरएसएस को निशाना बनाते रहे हैं। अगर उन्हें आरएसएस इनती ही पसंद है तो उन्हें संघ की शाखाओं में जाना चाहिए।
केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें विरासत में सियासत मिली है। अगर संघर्ष से सियासत मिली होती तो संसद में जो आचरण उनका दिखा है वो नहीं दिखाई पड़ता, जिन लोगों ने संसद में गतिरोध डाला है, आने वाले समय में जब चुनाव होंगे तो वे गतिरोध डालने के लिए संसद में नहीं होंगे।
संघ की शाखा में जाने की सलाह
जानकारी के लिए बता दें कि केशव प्रसाद कानपुर पहुंचे। इस दौरान कानपुर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वहीं उन्होंने गुरुद्वारे पर भी माथा टेका। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। हालिया घटनाओं को लेकर निशाना साधा गया। इसके साथ ही उन्होंने संघ की शाखा में जाने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में बारिश से बढ़ी ठंड, पहाड़ों पर दिखी बर्फ की चादर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप